वैज्ञानिक आत्महत्या मामले में निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज (लीड-1)
राजेंद्र नगर के प्रभारी जयंत राठौर ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "प्रसाद द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में प्रताड़ित किए जाने की बात कही गई है। सुसाइड नोट के आधार पर संस्थान के निदेशक जी. एस. लोढ़ा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
मालूम हो कि आरआरकेट के युवा वैज्ञानिक तिरू माला प्रसाद ने अपने आवास क्लासिक कार्टेज अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार रात घर में साफ सफाई करने आई नौकरानी ने प्रसाद को फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी।
नगर पुलिस अधीक्षक गिरीश सूबेदार के मुताबिक पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रसाद ने अपने कार्यालय के वरिष्ठ सहयोगी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रसाद ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले प्रसाद पिछले पांच साल से राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र में कार्यरत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications