विमान हादसे की जांच करेगा रूस
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पुतिन ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की सहयाता के लिए रूस हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन भी रखा।
पुतिन ने दुर्घटनास्थल का दौरा भी किया। रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने विमान हादसे की जांच के लिए आयोग का गठन किया है।
शनिवार को हुए हादसे में काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया सहित कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई थी।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब रूस निर्मित तुपोलेव 154-एम विमान कोहरे में उतरने की तैयारी कर रहा था । इसी दौरान वह पेड़ों से टकरा गया और उसमें आग लग गई। विमान में काजिंस्की और उनकी पत्नी के अलावा पूर्व रक्षा मंत्री जेर्जी सज्माजदिंस्की और पोलैंड नेशनल बैंक के अध्यक्ष स्लॉमीर स्क्रेजपेक भी सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications