हिमाचल में भूकंप के झटके
मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हिमाचल प्रदेश के छांबा जिले में शनिवार शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.3 मापी गई। भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है।"
छांबा जिले में गत वर्ष 17 जुलाई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications