प्रधानमंत्री अमेरिका पहुंचे, परमाणु आतंकवाद पर करेंगे चर्चा
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। वह यहां परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
रविवार को व्हाइट हाउस के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी केपरिका मार्शल ने एंड्रयूज हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगवानी की। हवाई अड्डे पर अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर भी उपस्थित थीं।
प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री डेविड कोलमैन हेडली का मामला भी उठा सकते हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (अवकाशप्राप्त) जेम्स जोन भी चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications