होटल में स्टीम बाथ से महिला की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ के इंडियन ऑयल में कार्यरत सैयद शाह अपनी पत्नी तबस्सुम के साथ शनिवार को विजयनगर क्षेत्र में स्थित सायाजी होटल में ठहरे थे। रविवार को तबस्सुम ने भाप स्नान किया और उसकी मौत हो गई।
विजय नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तबस्सुम की मौत की वजह भाप स्नान बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications