बकियेव की गिरफ्तारी पर विचार कर रही अंतरिम सरकार
उधर, बकियेव ने रविवार को कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन अंतरिम सरकार से वार्ता करने को तैयार हैं। उन्होंने जोर दिया कि वह अंतरिम सरकार की वैधता को मान्यता नहीं देते हैं।
बकियेव ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों को अपने देश में शांति सुनिश्चित रखने को कहा।
तीन दिन पहले शुरू हुई हिंसा के बाद शनिवार को राजधानी बिश्केक में स्थिति सुधरनी शुरू हो गई है। इस सप्ताह के आरंभ में हजारों प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश में सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के बाद स्थानीय प्रशासन और बिश्केक में सत्ता पर अधिकार कर लिया। इस हिंसा में कम से कम 79 लोग मारे गए।
बकियेव देश के दक्षिणी हिस्से में भाग गए और विपक्षी दलों ने पूर्व विदेश मंत्री रोजा ओतुनबायेवा के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया।
शनिवार को बिश्केक में कुछ पुलिसकर्मियों को यातायात नियंत्रित करते हुए देखा गया। हिंसा में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ राष्ट्रपति भवन के सामने एकत्र हुई लेकिन वहां माहौल शांतिपूर्ण था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications