रविवार रहा मौसम का सबसे गर्म दिन (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस बताया, "दिल्ली में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस मौसम का रविवार सबसे गर्म दिन रहा। पिछले पांच सालों में भी 11 अप्रैल सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया।"
अधिकारी ने कहा, "हमें आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।"
अधिकत्तर दिल्लीवासी चिलचिलाती धूप में सड़कों पर निकलने से परहेज किया। शाम तक सड़कें सुनसान दिखाई दे रही थीं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पूवा ने बताया, "आज (रविवार) बहुत गर्मी रही, लेकिन राहत की बात यह रही कि छुट्टी थी। इस दौरान मैं घर में रही। अगर मध्य अप्रैल में यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा, सोचा जा सकता है।"
दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। उधर, शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।