पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना

चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकातम तापमान क्रमश: 40.5, 32.5, 41 और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के अधिकत्तर हिस्सों में भारी गर्मी पड़ रही है, वहीं राजस्थान, विदर्भ के कुछ भागों में गर्म हवाओं का चलना जारी है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के आंतरिक भागों और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान औसत से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, और उड़ीसा में भी अधिकतम तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है।

आईएमडी ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड में भी अगले 24 घंटों में गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग ने भारत के उत्तर, पूर्वी और मध्य के मैदानी भागों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई बदलाव न आने की आशंका जाहिर की है, हालांकि देश के पश्चिमी इलाकों में तापमान में कमी आने की भी बात कही गई है। इसके अलावा देश के बाकी क्षेत्रों में मौसम की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव न आने की आशंका जताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+