तेंदुए को पुलिस ने गोली मारी
पुलिस और वन अधिकारियों की टीम ने बताया कि तेंदुआ जलपाईगुड़ी जिले में बानरहाट पुलिस थाने के अंतर्गत शिकारीपारा और नाथुआ गावों में 11 ग्रामीणों को घायल कर चुका था।
पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) कुंदन लाल टामटा ने आईएएनएस को बताया, "वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने एक के ऊपर हमला बोल दिया। अधिकारी को बचाने की कोशिश करने वाले एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। बाद में सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस ने तेंदुए को मार गिराया।"
मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एस. पटेल ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications