आरक्षण के लिए गुर्जर जयपुर की ओर बढ़े
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रवक्ता रूप सिंह ने कहा, "आज शुरू हुए मार्च में सौकड़ों लोग शामिल हुए हैं। हम हर रोज अपनी मार्च के लिए मार्ग के बारे में फैसला करेंगे। मार्च के जयपुर में प्रवेश करने की तारीख अभी तय नहीं की गई है।"
गुल्डा यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर है।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक किरोड़ी सिंह बैंसला के नेतृत्व में मार्च के रविवार शाम तक हिंडल शहर तक पहुंचने का अनुमान है। गुल्डा से हिंडन करीब 30 किलोमीटर दूर है।
समिति के प्रवक्ता सिंह ने कहा कि यदि सरकार अधिकतम आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक नहीं करना चाहती है तो वह अन्य पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जनजाति के लिए वर्तमान आरक्षण में उप वर्ग बनाकर उन्हें पांच फीसदी आरक्षण दे सकती है।
राज्य के गुर्जर समुदाय को वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है। वह स्वयं के लिए पांच फीसदी आरक्षण की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications