पाकिस्तान में 13 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ओराकजई कबायली क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हेलीकॉप्टर से की गई गोलीबारी में 13 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में ओराकजई को आतंकवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
दक्षिणी वजीरिस्तान में सुरक्षाबलों के आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद आतंकवादियों ने ओराकजई को अपना ठिकाना बना लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications