'युद्ध अपराध' मुकदमे पर बांग्लादेशी विपक्षी दल आशंकित

समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने रविवार को लिखा कि बीएनपी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मानती हैं कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस मुकदमे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे नेताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

बीएनपी की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने की थी।

पार्टी में पिछले तीन दशकों में ऐसे सदस्यों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का विरोध किया था।

बीएनपी का देश की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के साथ औपचारिक गठबंधन था। दोनों ने वर्ष 2001 से 06 के दौरान सत्ता में भागीदारी की थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जिन लोगों पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाए जाने की बात की जा रही है उनमें ज्यादातर जमात के शीर्ष नेता हैं। यही बात बीएनपी-जमात गठबंधन को परेशान कर रही है।

समाचार पत्र ने कई बीएनपी नेताओं के हवाले से लिखा है कि इस मुद्दे पर पार्टी के दृष्टिकोण में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+