'ईरान की परमाणु उपलब्धियों से नाराज है अमेरिका'
समाचार एजेंसी ईरना के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग 'मजलिस' के अध्यक्ष अल्लाएद्दीन बोरोजेर्दी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका को ईरान की हकीकत समझनी चाहिए और उसे विवाद खड़ा करने के बजाय बातचीत का रास्ता अख्तियार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पश्चिम और अमेरिका अभी तक यह समझते हैं कि इस ज्ञान पर मुट्ठी भर लोगों का एकाधिकार रहना चाहिए लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि दुनिया अब बदल चुकी है। वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ परमाणु हमले की बात कही थी।
इस बीच, ईरान के तीन शीर्ष अधिकारियों ने देश के खिलाफ हमले के अंदेशा को खारिज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications