भूकंप से बेअसर रहा चिली का वाइन उद्योग
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक चिली दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े वाइन निर्यातकों में से है। कैरेबियाई देश चिली में 27 फरवरी को आए भूकंप में 125,000 लीटर से अधिक वाइन का नुकसान हुआ।
चिली के सबसे बड़े वाइन निर्यातक कोंचा तोरो के एक अधिकारी जोसे मैनुएल गार्सिया हुइडाब्रो का कहना है कि इस नुकसान के बावजूद बाजार में वाइन की कोई कमी नहीं रहेगी।
गार्सिया के मुताबिक दूसरे देश इस परिस्थति का लाभ उठाना चाहते हैं लेकिन वाइन का मौजूदा भंडार काफी अच्छा है।
गार्सिया ने कहा, "हम अच्छी स्थिति में हैं और बाजार में वाइन की कमी न हो इसके लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications