आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
जीईई 2010 की आयोजन समिति अध्यक्ष टी. एस. नटराजन ने चेन्नई से आईएएनएस को बताया, "इस वर्ष जीईई में 4.72 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि पिछले साल इसमें 3.98 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।"
जीईई-2010 की परीक्षा आईआईटी मद्रास की निगरानी में हो रही है।
बी-टेक के लिए 15 आईआईटी, 'इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स' (धनबाद) और 'आईटी-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय' (बीएचयू) की करीब 10,000 सीटों के लिए छात्रों के बीच कड़ी प्रतियोगिता है।
नटराजन ने कहा, "सब कुछ सही तरीके से संपन्न हुआ और छात्रों ने बिना कोई समस्या खड़ी किए परीक्षा दी।"
परीक्षा परिणाम 26 मई तक घोषित होने की उम्मीद है।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईआईटी 27 मई से नौ जून के बीच सामान्य वर्ग के छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications