रहमान के 'वंदे मातरम' से प्रभावित नहंी हुए मन्ना डे
पारंपरिक हिन्दुस्तानी संगीत शैली को अपनाकर लगभग सात दशकों तक फिल्म जगत पर राज करने वाले 91 वर्षीय इस कलाकार के मन में रहमान के इन गानों के प्रति गहरी संतुष्टि नहीं दिखी।
मन्ना डे ने कहा कि रहमान ने गीत को जिस तरह से गाया है वह गाने की मौलिकता को पेश नहीं करता है क्योंकि यह गाना भारत माता के लिए गाया गया है।
गीतकार मन्ना डे रविवार की शाम एक प्रमुख क्लब में भाग लेने लखनऊ पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि मैं यह समझ पाने में नकाम रहा कि 'वंदे' को ज्यादा लंबा खींचने का अर्थ क्या है। मेरे लिए वंदे..का कोई मतलब नहीं है क्योंकि एक मां को सम्मान देने का यह तरीका नहीं हो सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications