थाईलैंड में हिंसक झड़पें, 19 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी प्रवक्ता पनीतान वाट्टानायाकोरन ने कहा, "हम जल्द से जल्द हालात सामन्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रदर्शन के दौरान मारे गए 15 नागरिकों में एक समाचार एजेंसी का फोटोग्राफर भी शामिल हैं। नैरेथॉर्न मेडिकल सेंटर ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।
सरकार के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान चार सैनिकों की मौत हो गई और 200 घायल हो गए। घायलों में 90 सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रविवार को भी बैंकाक में सरकारी विरोधी प्रदर्शनकारियों को लेकर तनाव व्याप्त रहा। बैंकाक के पुराने इलाके के फान फा ब्रिज और नए बैंकाक के राचाप्रासांग में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हैं।
बैंकाक और आसपास के प्रांतों में आपातस्थिति लागू है। आपातस्थिति के आदेश की खुली अवज्ञा करते हुए 'युनाइटेड फ्रंट ऑफ डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) के कार्यकर्ता अपने हजारों समर्थकों के काफिले के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इन समर्थकों के विरोध के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के लाल रंग के आधार पर उन्हें 'रेड शर्ट्स' के नाम से जाना जाता है।
शनिवार को बैंकाक में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़पे हुई थी। यूडीडी 12 मार्च से राजधानी में लगातार प्रदर्शन करते हुए थाई प्रधानमंत्री अभिषित वेज्जाजीवा के इस्तीफे, संसद भंग कर नए चुनावों की मांग कर रही है।
आपातकाल की स्थिति में सुरक्षा प्रमुख उप प्रधानमंत्री सुथीप थाऊगसूबान ने कहा, "हम अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। मैं इस बात को लेकर निश्चिंत हूं कि गठबंधन पार्टिया इस बात को समझ रहीं हैं कि क्या हो रहा है।"
वेज्जाजीवा ने शनिवार रात टेलीविजन पर दिए संदेश में कहा कि वह हिंसक घटनाओं से दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications