पूर्वोत्तर के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए सरकार पिछले महीने ढाका गए हुए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना, विदेश मंत्री दीपू मोनी और व्यापारियों के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं से चर्चा की।
सरकार ने आईएएनएस को बताया कि शेख हसीना ने कहा कि यदि पूर्वोत्तर के आतंकवादी बांग्लादेश में शरण लेंगे तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। वह अपने देश में स्थापित आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों की एक सूची चाहती थीं।
सरकार ने कहा, "बहरहाल उन्होंने कहा कि बांग्लादेश विरोधी कुछ तत्वों ने भी त्रिपुरा में शरण ली है। मैंने उनसे कहा कि यदि वह ब्योरा दें तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
सरकार ने कहा कि इस समय त्रिपुरा से संबंधित आतंकवादियों के करीब 25 शिविर बांग्लादेश में हैं।
सरकार ने कहा कि शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद से स्थिति में बदलाव आया है। आतंकवादियों को किनारे किया गया है लेकिन उनका पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। अभी भी त्रिपुरा के आतंकवादियों के करीब 25 शिविर बांग्लादेश में हैं और वे अपनी ताकत बढ़ाने के प्रयास में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications