विधायक की गिरफ्तारी के खिलाफ वसई बंद

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने के आरोप में शनिवार रात पुलिस ने निर्दलीय विधायक श्रमजीवी संगठन के नेता पंडित को गिरफ्तार किया था।

वसई पुलिस के अनुसार पंडित की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने पथराव किया। पथराव के मामले में पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

स्थानीय लोग वसई-विरार नगरनिगम (वीवीएमसी) से 18 गावों को अलग करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर मार्च की शुरुआत से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका नेतृत्व पंडित का संगठन कर रहा है।

शुरुआत में संगठन 53 गांवों को वीवीएमसी से हटाने की मांग कर रहा था, जिसमें 35 गावों को सरकार हटा चुकी है। अब स्थानीय लोग शेष 18 गावों को वीवीएमसी से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

निर्दलीय विधायक पंडित को शिवसेना का समर्थन हासिल है। सरकार द्वारा 35 गावों को वीवीएमसी से हटाए जाने पर उन्होंने कहा था कि जब तक 18 गावों को भी वीवीएमसी से हटा नहीं दिया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+