दुर्घटनाग्रस्त विमान के रिकार्ड की जांच में जुटे विशेषज्ञ
सोवियत युग का टीयू-154 विमान शनिवार को स्मोलेंस्क हवाई अड्डे पर उतरने के प्रयास में कुछ पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें सवार सभी 97 लोगों की मौत हो गई।
जांच दल के प्रवक्ता व्लादिमीर मारकीन ने कहा कि जांचकर्ता और उड्डयन विशेषज्ञ उड़ान रिकार्ड का अध्ययन कर रहे हैं और विमान के मलबे की जांच में लगे हैं।
विमान में कजिंस्की और पोलैंड के शीर्ष अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सवार था जो वर्ष 1940 में सोवियत खुफिया पुलिस द्वारा कटीन और अन्य स्थानों पर मारे 20,000 पोलिश लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था।
प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के लिए शवों और शवों के हिस्सों को मास्को भेजा गया है।
मृत राष्ट्रपति के जुड़वां भाई जारोस्लाव कजिंस्की ने लेख कजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया के शवों की पहचान की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications