अमेरिका में हुए खदान विस्फोट की जांच होगी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चार लापता कामगारों के शव शानिवार को बरामद हो जाने के बाद इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई।
पश्चिम वर्जीनिया के राज्यपाल जो मानचिन ने कहा, "हम किसी जादू की उम्मीद नहीं कर सकते बल्कि केवल प्रार्थना कर सकते हैं।"
ओबामा ने कहा, "मैं उन सभी परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जो इस दुर्घटना में अपनों को खो चुके हैं और लापता लोगों की खोज के लिए बचाव दल द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद देता हूं।"
ओबामा ने इस घटना के प्रति जवाबदेही और जांच के बारे में कहा, "सभी अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर काम करने का हक है और हम इस बात पर गौर करेंगे कि इसके लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं जिससे इस तरह की दुर्घटना भविष्य में दोबारा न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications