प्रसिद्ध वैज्ञानिक के. सी. दाश का निधन
चेन्नई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जाने-माने वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात निधन हो गया।
वह 67 वर्ष के थे। दाश की पत्नी प्रतिभा और उनके बेटे देबाशीष आखिरी समय में उनके पास थे।
उनकी शुरुआती शिक्षा उड़ीसा में हुई। करीब चार दशक के करियर में करीब उनके 160 शोध पत्र प्रकाशित हुए। इनमें से कई शोध पत्रों की समीक्षा उनके अतंर्राष्ट्रीय समकक्षों ने की। उनके मार्गनिर्देशन में करीब 20 छात्रों ने पीएच.डी. की।
रसायन विज्ञान क्षेत्र में शोध के लिए प्रोफेसर दाश को प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और संस्थानों से कई फेलोशिप भी मिलीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications