झारखण्ड में पुलिसकर्मी सीखेंगे पेड़ पर चढ़ना

रांची, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखण्ड के जंगलों में नक्सलियों से निपटने के लिए राज्य सरकार पुलिसकर्मियों को हथियारों से लैस स्थिति में पेड़ पर चढ़ने का प्रशिक्षण देने की योजना बना रही है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "पुलिसकर्मियों को अगर अपने हथियारों के साथ पेड़ पर चढ़ना और जवाबी कार्रवाई करना सिखाया जाए तो वे नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले से कारगर तरीके से निपट सकते हैं।"

नक्सल प्रभावित इलाकों के 124 पुलिस थानों के प्रभारियों के लिए शनिवार को एके-47 राइफल और पिस्तौल चलाने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मैं यह देखकर दंग रह गया कि ज्यादातर अधिकारी सही निशाना नहीं लगा पाए।"

झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक नियाज अहमद ने बताया, "हमने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निर्देश दिया है कि वे इस तरह के गोली चलाने संबंधी कार्यक्रम कराएं।"

दंतेवाड़ा के नक्सली हमले मद्देनजर अहमद ने शुक्रवार को नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित पुलिस थाने के प्रभारियों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में नक्सलियों से निपटने के उपाय पर चर्चा की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+