दिल्ली : बीएमडब्लू ने वृद्ध को कुचला
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास गुरुवार सुबह एक बीएमडब्ल्यू कार से कुचलकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम दत्त चौहान के रूप में की गई है। वह पूर्वी दिल्ली इलाके का रहने वाले थे और सुबह की सैर कर रहे थे। वृद्ध की मौत अपने घर के समीप ही हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"अक्षरधाम मंदिर के पास सुबह 6.30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया और चौहान उसकी चपेट में आ गए।" उन्होंने बताया "दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" दुर्घटना से स्थानीय निवासियों में बेहद आक्रोश है।













Click it and Unblock the Notifications