विमान में धूम्रपान करने वाला राजनयिक हिरासत में
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'द वाशिंगटन पोस्ट' के हवाले से बताया है कि बुधवार शाम को वाशिंगटन के रीगन राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कोलोराडो डेनवर जाने वाले विमान को बिना किसी दुर्घटना के उतार लिया गया।
एबीसी न्यूज के मुताबिक संघीय प्रवर्तन कानून के सूत्रों ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कतर के राजनयिक मोहम्मद अल मोदादी के रूप में की है।
अखबार ने कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि विमान के शौचालय में धूम्रपान करने की बात सामने आई तो राजनयिक ने इसे महज एक मजाक बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications