महंगाई के खिलाफ वाम दलों का जेल भरो आंदोलन
जहां ये नेता संसद मार्ग पर जेल भरो आंदोलन के लिए एकत्र हुए, वहीं वामदलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया।
राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत विभिन्न शहरों, कस्बों और जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन की योजना है।
वाम दलों के नेताओं के अनुसार जेल भरो आंदोलन में पूरे देश में करीब 25 लाख लोग हिस्सेदारी कर रहे हैं।
वाम दलों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने, भूमि सुधार योजनाओं को लागू करने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की भी मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications