पदाधिकारियों की बैठक में नहीं पहुंचे कटियार
गडकरी की नई टीम चुने जाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है। बैठक नई दिल्ली में सुबह 11 बजे आरंभ हुई। इसमें कटियार की अनुपस्थिति चौंकाने वाली रही।
माना जा रहा है कि कटियार अपनी नाराजगी जताने के लिए इस बैठक से दूर रहे। पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यकाल में पार्टी महासचिव रहे कटियार को गडकरी की टीम में बतौर उपाध्यक्ष जगह मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश में पार्टी का नया अध्यक्ष चुनने की कवायद में कटियार को शामिल न किया जाना भी उनकी नाराजगी की एक वजह हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications