भारतीय मूल के चिकित्सा सहायक को जेल
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार केनेडी स्वामी नाम का चिकित्सा सहायक मेलबर्न यूथ मेंटल हेल्थ केयर में कार्यरत था। जहां उसने 18 वर्षीया मरीज के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
स्वामी वर्ष 2006 में भारत से आस्ट्रेलिया आया था। उसने जिस मरीज के साथ शारीरिक संबंध बनाए वह मानसिक रूप से बीमार थीं। यह घटना सात मार्च की है।
पीड़िता ने इसकी जानकारी चिकित्सकों को दी। विक्टोरियन काउंटी कोर्ट ने गुरुवार को स्वामी को सजा सुनाई।
न्यायाधीश विलमुथ ने स्वामी को सजा सुनाई। उसे कम से कम 15 महीने जेल में रहना पड़ेगा। विलमुथ ने कहा कि स्वामी ने पीड़िता के साथ अस्पताल के स्नानागार में दो बार शारीरिक संबंध स्थापित किया।
न्यायाधीश ने कहा कि स्वामी ने जब पहली बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया था तो उस वक्त उसने रजामंदी दिखाई थी लेकिन बाद में पीड़िता को अहसास हुआ कि यह गलत है।
न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता मानसिक रूप से निर्णय लेने में असक्षम थी। उन्होंने कहा कि स्वामी ने गलत कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications