नक्सलियों के खिलाफ हवाई हमले पर फैसला नहीं : प्रधानमंत्री (लीड-1)

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह से इतर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मैं समझता हूं कि अनुभव के आलोक में समय-समय पर नीति की समीक्षा की जानी चाहिए। लेकिन इस घटना ने हमें यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि वर्तमान नीति में बदलाव की जरूरत है।"

प्रधानमंत्री नक्सलवाद से निपटने की सरकार की रणनीति के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 जवान शहीद हो गए थे।

खासतौर से नक्सलियों के खिलाफ वायु सेना के इस्तेमाल के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "अभी तक हमने इस दिशा में विचार नहीं किया है। लेकिन ये सभी विकल्प हैं।"

उधर जगदलपुर में शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित शोकसभा में हिस्सा लेने पहुंचे गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा, "फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ वायुसेना के इस्तेमाल को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो हम इस पर फिर से विचार करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+