आडवाणी, गडकरी से मिलीं उमा भारती
सूत्रों के मुताबिक उमा भारती ने बुधवार की शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आडवाणी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली से बुधवार को मुलाकात की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से उमा भारती की भाजपा में वापसी की चर्चा चल रही है। उमा ने हाल ही में अपनी पार्टी भारतीय जनशक्ति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
शिवराज सिंह चौहान से जब पूछा गया कि क्या वह उमा भारती की भाजपा में वापसी को तैयार है, तो इस पर उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश की छह करोड़ बहनों के लिए हमेशा।"
गुरुवार को गडकरी की अध्यक्षता में उनकी नई टीम की पहली बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में उमा की वापसी का मुद्दा उठ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications