मप्र में पेयजल के लिए 15 करोड़ रुपये की सहायता
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राजीव गांधी राष्ट्रीय पेयजल मिशन के अधीन वित्त वर्ष 2009-10 के लिए ग्रामीण आवासों और स्कूलों में सुरक्षित पेयजल सुविधाएं प्रदान कराने हेतु ग्रामीण जल परियोजनाओं के क्रियान्वयन के वास्ते मध्य प्रदेश को 1500 लाख रुपये की अनुदान सहायता जारी की है।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अधीन प्रावधानों के अनुसार राज्य सरकार ग्रामीण आवासों और स्कूलों को परियोजना के दायरे में लाने हेतु मार्ग निर्देशों में निर्धारित प्राथमिकताओं और समय-समय पर जारी अन्य निर्देशों का अनुसरण करेगी। राज्य की क्रियान्वयन एजेंसी- जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार को इसके लिए धन जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications