बीएमडब्ल्यू से कुचलकर बुजुर्ग की मौत
मृतक की पहचान ओम दत्त चौहान के रूप में की गई है। वह पूर्वी दिल्ली इलाके का रहने वाले थे और सुबह की सैर कर रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"अक्षरधाम मंदिर के पास सुबह 6.30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया और चौहान उसकी चपेट में आ गए।"
उन्होंने बताया ,"दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को भी चोटें आई हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications