हैदराबाद दंगे में मरने वालों की संख्या 3 हुई

शहर के लाल दरवाजा इलाके के निवासी नरसिम्हा (54) ने बुधवार रात उस्मानिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंगा भड़कने के बाद 28 मार्च की रात हुसैनी आलम थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने नरसिम्हा को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

नरसिम्हा की मौत की खबर फैलते ही पुलिस को चारमीनार और शाहाली बांदा के आसपास के इलाकों में सतर्क कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। कुछ संगठनों की ओर से शव यात्रा निकालने की तैयारी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।

शुरुआती ऊहापोह की स्थिति के बाद पुलिस ने कर्फ्यू में गुरुवार को 12 घंटे की ढील दी। कर्फ्यू में ढील सुबह छह बजे से दी गई। बीते सोमवार को ही दिन का कर्फ्यू हटा लिया गया था।

उल्लेखनीय है कि 27 मार्च को भड़के दंगे में 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 152 मामले दर्ज करने के साथ 200 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+