फल खाने वाला गिरगिट!
इसके मिलने की पुष्टि करने वाले केन्सास विश्वविद्यालय के रफे ब्राउन ने 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' से कहा कि यह वारानस वंश की एक नई प्रजाति है।
उनके मुताबिक पेड़ों पर रहने वाला यह गिरगिट फुर्तीला है और मनुष्यों को देखकर छिपने में सक्षम है।
वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह करीब छह फुट छह इंच लंबा है। इसके मिलने से फिलीपींस के उस वन क्षेत्र पर लोगों की नजर गई है जिस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया था। इसकी वजह से इस क्षेत्र के बचे हुए जंगलों के संरक्षण की दिशा में मदद मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications