मल्टी-विटामिन से स्तन कैंसर का खतरा
लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बीमारियों से बचने के लिए मल्टी-विमाटिन की गोलियों का रोजाना सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
स्वीडन में कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने 10 साल की अवधि के दौरान 35,000 से ज्यादा महिलाओं पर अध्ययन कर यह पाया कि मल्टीविटामिन गोलियां का रोजाना सेवन करने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर होने का खतरा 19 फीसदी ज्यादा रहता है।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार शोधकर्ताओं का कहना है कि धूम्रपान करने और ज्यादा व्यायाम करने वाली महिलाओं में मल्टीविटामिन के सेवन की प्रवृत्ति ज्यादा होती है। साथ ही यदि इसके प्रयोग की कोई पारिवारिक पृष्ठभूमि रही है तो भी इसकी संभावना बढ़ जाती है।
शोधकर्ताओं ने कहा है कि इन नतीजों से स्पष्ट है कि मल्टीविटामिन के रोजाना प्रयोग से स्तर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह चिंताजनक है लेकिन इस पर और शोध किए जाने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications