दिल्ली में गर्मी बरकरार
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को गुरुवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है हालांकि आसमान पर हल्के बादल रह सकते हैं।"
अधिकतम आद्र्रता स्तर के 56 फीसदी तक रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications