सपा उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

सहारनपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशीद मसूद के खिलाफ सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर पुलिस पर हमले के लिए भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

मसूद के खिलाफ सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में बुधवार रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कुतुबशेर थाना प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिसवालों के खिलाफ हमला करने को कहा था।

शर्मा ने कहा कि सपा नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (भीड़ को उकसाना), 189 (सरकारी कर्मचारी को हमले की धमकी देना), 188 (प्रशासन का आदेश न मानना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सहारनपुर में सोमवार को सपा की एक रैली में मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर कहा था कि अपनी आत्मरक्षा के लिए वे पुलिसवालों का कत्ल करने में भी संकोच न करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+