नक्सली हमले के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बंद
शुरुआती खबरों के अनुसार स्कूल बंद हैं और शहरी इलाकों में सार्वजनिक यातायात पर भी इस बंद का असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में बंद का असर न के बराबर है।
कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने संवाददाताओं से कहा कि बंद का आह्वान राज्य सरकार की उन नीतियों के विरोध में किया गया है जिनकी वजह से नक्सली इतने बड़े नरसंहार को अंजाम देने में सफल हो गए।
गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के 80 से अधिक जवानों पर हमला कर दिया था, जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications