भारतीय छात्र को अमेरिका का शीर्ष शोध सम्मान
वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यावरण इंजीनियरिंग के एक भारतीय छात्र प्रसून चटर्जी को अमेरिका का शीर्ष शोध सम्मान मिला है। उन्होंने पानी में से जहरीले शीशे और तांबे का पता लगाने की दिशा में शोध किया है।
चटर्जी पेंसिल्वेनिया के लेहाई विश्वविद्यालय में शोध के छात्र हैं। वह बोस्टन में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (एसीएस) से 2010 का 'सी. एलेन गॉन्टर एंवायरमेंटल केमिस्ट्री अवार्ड' अगस्त में प्राप्त करेंगे।
उत्कृष्ठ शोध पत्र के लिए किसी स्नातक छात्र को प्रसिद्ध रसायनशास्त्री गॉन्टर के नाम पर शुरू किया गया यह सम्मान दिया जाता है।
भारत के जादवपुर विश्वविद्यालय से रसायन इंजीनियरिंग में बीएस और एमएस की डिग्री प्राप्त करने वाले चटर्जी के इस साल पर्यावरण इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्राप्त कर लेने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications