दिनाकरन को छुट्टी पर जाना ही होगा : मोइली
मोइली ने संवाददाताओं से कहा, "मैं नहीं समझता कि दिनाकरन कानून से ऊपर हैं, अथवा वह कानून की पहुंच से बाहर हैं। "
मोइली ने ऐसा तब कहा जब उनसे पूछा गया कि दिनाकरन ने कालेजियम की सलाह को मानने से इंकार कर दिया है, ऐसे में सरकार दिनाकरन मसले पर क्या कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच वरिष्ठतम न्यायाधीशों के कालेजियम ने दिनाकरन को छुट्टी पर जाने की सलाह दी थी। दिनाकरन पर भ्रष्टाचार और भूमि घोटाले के गंभीर आरोप हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications