मलेशिया में भारतीय को मौत की सजा
यहां के एक उच्च न्यायालय ने बुधवार को पी. वेल्लोरतोरे को मौत की सजा सुनाई। 52 साल के वेल्लोरतोरे इस मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वह अपील करेंगे।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के अनुसार अदालत ने पाया कि वेल्लोरतोरे ने अपने तीन बच्चों रूद्र कुमार (6), केसेप्राता (5) और हरिनी (3) की 20 नवंबर, 2004 को हत्या कर दी थी।
अदालत ने यह भी पाया कि तीन बच्चों की हत्या के बाद इस व्यक्ति अपनी एक 14 साल की बेटी और खुद को भी मारने की कोशिश की, जिसके बाद बेटी का शोर सुनकर पड़ोसियों ने बेटी और उसे बचा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications