पाकिस्तान के साथ परमाणु समझौता नहीं : अमेरिका (लीड-1)

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ भारत की तरह असैन्य परमाणु समझौते की किसी भी संभावना से इंकार किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों की ओर ध्यान दे रहे हैं लेकिन जैसा कि हमने पिछले सप्ताह कहा था कि इसमें असैन्य परमाणु समझौता शामिल नहीं है।"

पिछले दिनों अमेरिका-पाकिस्तान सामरिक वार्ता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, " हमें नहीं पता कि हमारी वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।" इस वार्ता में पाकिस्तान ने अपनी मांगों की 56 पृष्ठ की एक सूची सौंपी थी जिसमें भारत जैसे परमाणु समझौते की भी मांग की गई थी।

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के अलकायदा और तालिबान आतंकवादियों के हाथ लगने के खतरे को लेकर अमेरिका की चिंता के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं सोचता हूं कि कई अमेरिकी नेता पाकिस्तानी हथियारों की सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त कर चुके हैं।"

क्राउले का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने एक संसदीय समिति से इस्लामाबाद में कहा था कि भारत जैसे परमाणु समझौते के लिए पाकिस्तान ने सभी बाधाओं को पार कर चुका है।

उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर असैन्य परमाणु भागीदारी के लिए पाकिस्तान को पूरी तरह उपयुक्त माना गया है। इससे हमारी ऊर्जा संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

राष्ट्रपति बराक ओबामा के एक शीर्ष सहयोगी ने वाशिंगटन में कहा कि अमेरिका परमाणु ईंधन बैंक स्थापित करने के पक्ष में है। इससे विभिन्न देशों को शांतिपूर्ण उपयोग के लिए परमाणु ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी और नाभिकीय प्रसार का खतरा भी कम रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+