भाजपा में वापसी की अटकलें निराधार : कल्याण
लखनऊ स्थित अपने आवास पर गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कल्याण ने कहा, "मेरी भाजपा में पुन: वापसी की खबरें निराधार, असत्य और भ्रामक है। मैं अपनी इस जिंदगी में भाजपा में अब वापस नहीं लौटूंगा।"
सिंह ने कहा कि भाजपा का जनाधार सिकुड़ गया है। इसका प्रभाव पूरे देश में पतन पर है। उन्होंने जोर दिया कि जिस उत्तर प्रदेश में भाजपा की 60 संसदीय सीटें हुआ करती थीं, वहां आज पार्टी न के बराबर पहुंच गई है।
ज्ञात हो कि बीते साल कल्याण ने भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव से दोस्ती की थी, लेकिन मुलायम ने फिरोजाबाद लोकसभा उप चुनाव में सपा की करारी हार के बाद कल्याण से किनारा कर लिया था।
बाद में कल्याण ने जन क्रांति पार्टी (जेकेपी) की स्थापना की थी। वह जेकेपी के संरक्षक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications