सिख महिला पर दोहरे हत्या का आरोप
अमरजीत कौर लल्ली को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। 45 साल की इस महिला पर आरोप है कि वह पैसे के लिए लोगों की हत्या करवाती थी।
पुलिस के अनुसार इस महिला के निशाने पर आए कुछ लोगों से उसके बारे में सूचना मिली थी और इन लोगों ने सुरक्षा की मांग की थी। लगभग छह सप्ताह की जांच के बाद पुलिस ने भारतीय मूल की महिला अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया।
स्थानीय पुलिस की प्रवक्ता शर्लीन ब्रुक्स ने स्थानीय मीडिया को बताया, "छह हफ्तों की जांच के बाद इस महिला को पकड़ा गया। इस महिला के खिलाफ दंड संहिता की धारा 464 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि अमरजीत का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे वर्ष 1997 में चोरी के मामले में कथित तौर पर छह महीने की सजा हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications