दहेज़ को लेकर युवती को जलाया
पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी (महिला दक्षिण) जयपाल सिंह ने बताया कि झ्झोटवाड़ा के रामनगर विस्तार स्थित किशोर सिंह (55)ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कर्रवाई की उनकी बेटी सोन कंवर की शादी 12 फरवरी 2005 को हसनपुरा के शांतिनगर निवासी करणसिंह उर्फ विक्रम सिंह के साथ हुई थी।
किशोर का कहना है कि मंगलवार दोपहर को उनकी बेटी के ससुराल के पड़ोस से फोन आया कि आपकी बेटी को जला दिया गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि यह शब्द सुनते ही वे तत्काल बेटी के ससुराल गए। जानकारी जुटाई तो बेटी सोनू झ्झुलसी अवस्था में थी। जिसे उपचार के लिए एसएमएस ले जाया गया।
थानाधिकारी जयपाल सिंह का कहना है कि मामले की प्राथमिक जांच में विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आ रही है।
पीड़िता ने भी यह बयान दिए हैं कि वह 6 अप्रैल की दोपहर चाय बना रही थी। पीछे से उसकी सास सुमन, ननद पूजा और कोमल ने उस पर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता 42 फीसदी तक झ्झुलस गई है। पुलिस ने भादसं की धारा 498 ए और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications