ज्वेलरी फर्म के चौकीदार की हत्या
पुलिस ने बताया कि हत्या का पता तब चला जब रोज की तरह गुरुवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब कुछ लोग अंदर कूद गए और दरवाजा खोला। लेकिन उन्हें चौकीदार रंगलाल सैनी (22) नहीं दिखा।
शव के चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड को बुलाया। पुलिस के मुताबिक मृतक रंगलाल सैनी(22) रात को ऑफिस में ही रहता था और वही इस कार्यालय की देखरेख करता था।
पुलिस के अनुसार चूंकि ऑफिस के सभी कमरों में चाबियां लगी थीं, ऐसे में यह भी हो सकता है कि कुछ लोग रात में लूट या चोरी के इरादे से आए हों और रंगलाल ने उनका विरोध किया होगा और इस वजह से उसकी हत्या हुई हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications