राजस्थान में सड़क हादसों में 4 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीलवा के पास शिवदासपुरा निवासी शैतानसिंह (25) और रमेश मीणा पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वे एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। उधर चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक हिम्मतदान सिंह चारण की आज सुबह अदालत पेशी पर जाते समय उदयपुर जिले के खेरौंदा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। निजी कार से राजससमंद जाते समय डम्पर और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में सीआई चारण और उनकी कार के चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications