किर्गिस्तान में विपक्ष का सत्ता पर नियंत्रण का दावा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विपक्ष की ओर से मनोनीत प्रधानमंत्री रोजा ओतुनबायेवा ने बुधवार को कहा, "प्रधानमंत्री उसेनोव ने त्यागपत्र पर देने संबंधी कागजात पर दस्तखत कर दिए हैं। अब सत्ता पूरी तरह विपक्ष के हाथों में है।"
ओतुनबायेवा ने कहा कि अभी नई कैबिनेट का गठन नहीं किया जाएगा लेकिन सत्ता का संचालन क्षेत्रीय स्तर पर सही ढंग से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यहां मंगलवार को आरंभ हुए विरोध प्रदर्शन में 47 लोग मारे गए और लगभग 400 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications