मधु कोड़ा के सहयोगी की याचिका खारिज
मुख्य न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायाधीश आर.आर. प्रसाद की खंडपीठ ने सिन्हा की याचिका खारिज कर दी।
कोड़ा और पांच अन्य मंत्रियों के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर जांच की मांग करने वाले दुर्गा औराव के वकील राजीव कुमार ने कहा, "सिन्हा के वकील ने मधु कोड़ा घोटाले मामले से उनका नाम हटाने के लिए बहस की थी। अदालत ने याचिका खारिज कर दिया था और सिन्हा से जांच एजेंसियों और संबंधित अदालत के समक्ष जाने के लिए कहा है।"
सिन्हा ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है अत: उनका नाम इस मामले से हटाया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि विनोद सिन्हा गत वर्ष 31 अक्टूबर से ही फरार चल रहे हैं। इसी दिन आयकर विभाग ने आठ शहरों के 69 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी। सिन्हा और कोड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications