भारत जैसा परमाणु समझौता पाक के साथ नहीं : अमेरिका
वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ भारत जैसा परमाणु समझौता नहीं किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों की ओर ध्यान दे रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के साथ भारत जैसा समझौता नहीं किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications